{"_id":"65ea0ea2489e0a897404cd24","slug":"uttarakhand-weather-update-cold-will-increase-again-from-next-week-2024-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक अभी एक बार और सताएगी ठंड, अगले हफ्ते बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक अभी एक बार और सताएगी ठंड, अगले हफ्ते बदलेगा मौसम
Fri, 08 Mar 2024 02:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:00 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: 11 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर ठंड सताएगी। प्रदेशभर में अगले सप्ताह हल्की बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि 11 मार्च तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर हवाओं में दिख रहा है।
विज्ञापन
Kedarnath: पैदल मार्ग पर बेलचा-फावड़ा से बर्फ हटाने में जुटे मजदूर, हिमखंड जोन सक्रिय होने का खतरा, तस्वीरें
विज्ञापन
Trending Videos
यही वजह है कि बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया, 13 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद से ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी। वहीं, सात मार्च के देहरादून के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं।