फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Cold Returned due to rain and snowfall Rainfall Expected today in Hilly areas

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी के बाद हल्की धूप ने दी ठंड से राहत, आज भी पहाड़ों में मेघ बरसने के आसार

Sun, 16 Feb 2025 10:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Feb 2025 10:50 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Cold Returned due to rain and snowfall Rainfall Expected today in Hilly areas
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से बारिश-बर्फबारी का इंतजार शनिवार को खत्म हुआ। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड एक बार फिर लौट आई। जबकि दिन के अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई। दून का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। इससे पहले फरवरी का अधिकतम तापमान इतना कम दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन


हालांकि अभी राजधानी देहरादून और मसूरी में धूप खिली है। साथ ही यमुना घाटी में बादल छाए हैं। लेकिन शाम को मौसम बदला सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को हुई बारिश-बर्फबारी का असर 16 फरवरी के मौसम में भी देखने को मिलेगा। सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather : चारों धाम में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश के साथ शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर बारिश के आंकड़ों में आई कमी

मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते बीते कुछ सालों से विंटर बारिश के आंकड़ों में भारी कमी आई है। इसका असर ग्लेशियर में बर्फ की चादर पर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बर्फबारी के लिए बारिश का होना बहुत जरूरी है। बारिश से ही तापमान में गिरावट आती है और तापमान शून्य पहुंचने पर ही बर्फबारी होती है।

लेकिन बीते कुछ सालों से ऐसा कम हो रहा है। जनवरी के बाद अब तक की फरवरी में लंबे ब्रेक के बाद बारिश-बर्फबारी हुई तो ग्लेशियर रिचार्ज होने के साथ ठंड में इजाफा हो गया। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हुआ तो थोड़ी राहत मिली और इसका असर रात के न्यूनतम तापमान में भी देखने को मिला। दून समेत प्रदेश भर का न्यूनतम तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed