{"_id":"67b0ffbf06134c6de9030e3d","slug":"uttarakhand-weather-snowfall-in-char-dham-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather : चारों धाम में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश के साथ शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather : चारों धाम में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश के साथ शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड
Sun, 16 Feb 2025 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:27 AM IST
सार
उत्तरकाशी जिले के निचले इलाकों में जहां दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं चमोली जिले के निचले इलाकों को बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ का हाल....
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को चारों धाम में बर्फबारी हुई, जिससे निचले इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। उत्तरकाशी जिले के निचले इलाकों में जहां दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं चमोली जिले के निचले इलाकों को बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गोरसों सहित नीति और माणा घाटी के गांवों में भी हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
चमोली जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य था। बदरीनाथ धाम तक बदरीनाथ हाईवे को भी खोल दिया गया था। शनिवार को हुई बर्फबारी से निचली चोटियों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के गांवों में भी बर्फ गिरी, लेकिन धूप खिलने पर बर्फ पिघल गई है।
विज्ञापन