फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update After seven years night temperature increases in February Know Four days Forecast

Uttarakhand Weather: सात साल बाद फरवरी में बढ़ा रात का तापमान, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

Mon, 12 Feb 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Feb 2024 04:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: आने वाले दिनों में भी दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते ठंड का अहसास कम होगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update After seven years night temperature increases in February Know Four days Forecast
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान बढ़ने लगा है। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते दिन के साथ अब रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। राजधानी देहरादून में मौसम ने रविवार को सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


दिनभर चटक धूप खिलने से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 8.4 रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है। इससे पहले 2017 में 11 फरवरी की रात न्यूनतम तापमान 6.8 रहा था, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में खिली धूप, मसूरी में रात में गिर रहा पाला, ठंड से नलों में जमने लगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से अगले चार दिन तक साफ रहेगा मौसम

प्रदेश में सोमवार से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 12 से 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। 12 फरवरी को दून के तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से सतही स्तर पर हवा का रुख बदलने लगा है। कोहरा छटने से दिन में मैदान से लेकर पहाड़ तक अच्छी धूप खिल रही है। दिन में तापमान बढ़ने के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed