फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Today: Veer Ganga Overflow after Extreme Rainfall in Nijmula Valley

निजमुला घाटी में अतिवृष्टि: वीर गंगा के उफान पर आने से पुलिया बही, पैदल रास्ते टूटे

Sun, 31 Jul 2022 08:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Jul 2022 08:04 PM IST
सार

निजमुला घाटी के गांवों में रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है जिससे शनिवार शाम को सप्तकुंड क्षेत्र में अतिवृष्टि से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today: Veer Ganga Overflow  after Extreme Rainfall in Nijmula Valley
निजमुला घाटी में अतिवृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली जिले में निजमुला घाटी में शनिवार शाम को अतिवृष्टि से वीर गंगा उफान पर बह रही है। यहां पाणा, ईराणी, भनाली और बौंणा गांव के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए लगाई गई 12 मीटर की अस्थाई गार्डर पुलिया भी बह गई है जिससे इन गांवों के करीब 3000 ग्रामीणों के सामने आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे: लामबगड़ में उफान पर आया नाला, पुलिस ने धाम आने-जाने से रोके 1700 तीर्थयात्री
विज्ञापन


निजमुला घाटी के गांवों में रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है जिससे शनिवार शाम को सप्तकुंड क्षेत्र में अतिवृष्टि से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं वीर गंगा के उफान पर आने से झींझी गांव के समीप अस्थायी गार्डर पैदल पुलिया बह गई है। इसी पुलिया से पाणा, ईराणी, भनाली और बौंणा गांव के ग्रामीण आवाजाही करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ग्रामीणों के लिए आवाजाही का कोई साधन नहीं रह गया है। ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिया के बहने से ग्रामीणों के आने जाने का संकट हो गया है। इसी पुलिया से झींझी गांव के स्कूली बच्चे स्कूल जाते थे और डाकिया भी गांवों में डाक लेकर पहुंचता था। भेलताना में दूसरी लकड़ी की अस्थायी पुलिया भी बह गई है यहां के ग्रामीणों के दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।

लार्ड कर्जन ट्रेक भी क्षतिग्रस्त

अतिवृष्टि से उच्च हिमालय क्षेत्र से गुजरने वाला लार्ड कर्जन ट्रेक भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से बंद हो गया है। अगस्त माह से लार्ड कर्जन रोड (बुग्यालों से गुजरने वाला पैदल ट्रेक) पर पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार कई जगहों पर ट्रेक क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में निजमुला घाटी में पर्यटकों की आवाजाही भी बंद हो जाएगी।

क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क का निर्माण चल रहा है। यहां पैदल आवाजाही के लिए वीर गंगा पर निर्मित अस्थायी गार्डर पुलिया बह गई है। जल्द ही क्षेत्र में आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों से बात की जा रही है।
- अभिनव शाह, एसडीएम, चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed