फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: heavy rain in dehradun, flood like condition

Uttarakhand Weather : दून में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कहीं पुश्ता ढहा तो कहीं बह गई कार

Mon, 10 Aug 2020 12:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Aug 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: heavy rain in dehradun, flood like condition
घरों में पानी घुस गया - फोटो : amar ujala

राजधानी देहरादून में रविवार रात से ऐसी बारिश हुई कि बाढ़ जैसे हालात हो गए। यहां कहीं पुश्ता ढह गया तो कहीं कार नाले में बह गई। घरों में पानी घुस गया। रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ गया।

विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग ने आज अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, हरिद्वार और टिहरी के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


Chardham 2020 : कई जगह मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ पैदल मार्ग तीसरे दिन खुला
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह भी बरसात रुक-रुक कर जारी रही। जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। देहरादून के बल्लूपुर रोड स्थित मित्रलोक कॉलोनी, कौलागढ़, अंबेडकर मार्ग, ग्राम रजवाड़ी में जलभराव हो गया है।

मित्रलोक कॉलोनी में पानी भरने से लोगों में रोष है। कौलागढ़ के वार्ड 31 में बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया। वहीं अंबेडकर मार्ग में पानी की निकासी के लिए एक भी पक्की नाली नहीं है। जिस कारण घरों में पानी घुस गया। किसी तरह खाली प्लॉट की दीवार तोड़कर घरों का पानी निकाला गया। ग्राम रजवाड़ी में भी घरों में बरसात का पानी घुस गया।

एक स्विफ्ट कार नाले में बह गई

संगम विहार जीएमएस रोड पर भारी बारिश से पुश्ता ढह गया। जिसमें कई वाहन दब गए। गोंविद गढ़ टीचर्स कॉलोनी में भी जलभराव हो गया है। संतला देवी मार्ग मलबा आने से बंद हो गया है।

वहीं सहस्रधारा रोड पर आईटी पार्क के पास एक स्विफ्ट कार नाले में बह गई। वक्त रहते कार चालक कार से निकल गया। देहरादून और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश से देहरादून में नदी नालों में भी जलस्तर बढ़ गया है।

तेज बारिश से दीपनगर के पास से गुजरने वाली रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे सड़क के दूसरी ओर जाने वाले लोग आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। यमुना कॉलोनी चौराहे पर दून स्कूल की दीवार गिर गई, लोग बाल-बाल बचे।

कैंपटी फॉल में जलस्तर बढ़ने से आसपास की दुकानों में भर गया पानी

पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते मसूरी के पास पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल व यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। कैंपटी फॉल में जलस्तर बढ़ने से आसपास की दुकानों में पानी भर गया। कई दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।

मसूरी कैंपटी रोड सांझा दरबार के पास भारी बारिश से पेड़ गिरने के बाद रोड बंद हो गई है। वहीं मसूरी में रविवार देर रात हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां भूस्खलन से मसूरी कोलूखेत और जेपी बैंड के पास रास्ता बंद हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग खोलने में परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

डोईवाला विधानसभा में नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गए जानवर

डोईवाला विधानसभा में नदी का जलस्तर बढ़ने से जानवर फंस गए। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। 

देर रात से हो रही भारी बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। जिसके बाद डोईवाला की सुसवा सोंग और जाखन नदी में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सुसवा नदी में आई बाढ़ से तमाम गांव प्रभावित हो गए तो वहीं तमाम जानवर भी नदी के पानी में फंस गए। नागल, बुलनदा वाला, सीमलास, बल्लावाला, बड़कली, खट्टा पानी में बाढ़ ने काफी नुकसान किया है। बाढ़ से गांव के खेत खलिहानों को भी बहने का खतरा बढ़ गया है।

नागल बुलंदा वाला के पवन लोधी ने बताया कि आज सुबह सुसवा नदी में बहुत पानी आ गया था, जिससे गांव का श्मशान घाट बह गया। वहीं सुरक्षा दीवार भी बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है।

मलबे में दब गया छोटा हाथी

देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत कोटडा में संतोष नदी के किनारे 15-20 परिवार रहते हैं। सोमवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन-चार घरों को नुकसान पहुंचा है।

सहसपुर थाना क्षेत्र में ही सभावाला असान नदी के पास एक आदमी भैंसा बुग्गी सहित नदी में फंस गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आदमी को नदी से निकाला।

पछवादून में बारिश के बीच कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास एक छोटा हाथी मलबे में दब गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। जेसीबी की मदद से मार्ग खोला जा रहा है। डाक पत्थर बैराज से लगातार यमुना नदी का पानी छोड़ा जा रहा है। जिस वहज से ढलीपुर और ढकरानी पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed