फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Char dham yatra 2020 update in hindi: Kedarnath foot route open, badrinath highways closed

Chardham 2020 : कई जगह मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ पैदल मार्ग तीसरे दिन खुला

Mon, 10 Aug 2020 01:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Aug 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020 update in hindi: Kedarnath foot route open, badrinath highways closed
- फोटो : amar ujala

आज सोमवार को बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से कई जगह बंद हो गया है। वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज तीसरे दिन आवाजाही शुरू हो पाई है। जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, पागलनाला, भनेरपाणी, क्षेत्रपाल, पीपलकोटी में मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं मंडल-गोपेश्वर मार्ग देवलथार में अवरुद्ध पड़ा है।

विज्ञापन


Weather Today : रुद्रप्रयाग में फटा बादल, उफनाए गदेरे ने मचा दी तबाही, हुआ व्यापक नुकसान
विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा शुरू

दो दिन से भूस्खलन से बंद गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग आज सुबह आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। जिससे आज तीसरे दिन केदारनाथ यात्रा सुचारू हो पाई है। सोनप्रयाग से सुबह आठ बजे तक 100 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। बता दें कि शनिवार को गौरीकुंड से आधा किमी. पहले पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिस कारण यात्रा रुकी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनप्रयाग-गौरीकुंड में रोके थे 400 तीर्थयात्री

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा था। इस दौरान केदारनाथ यात्रा का संचालन भी ठप रहा। जिले समेत बाहरी क्षेत्रों से आए 400 से अधिक श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग व गौरीकुंड में ही रोका गया था।

गौरीकुंड से करीब आधा किमी आगे पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग बीते शनिवार सुबह अवरुद्ध हो गया था। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि द्वारा रास्ते को दुरुस्त करने के लिए 12 से अधिक मजदूर लगाए गए थे, लेकिन रविवार को भी पहाड़ी से दो बार भारी भूस्खलन होने से पुन: मलबे का ढेर लग गया, यहां पर 25 मीटर पुश्ता भी ध्वस्त हो रखा है। 

रास्ते के अवरुद्ध होने के कारण बाबा केदार की यात्रा दूसरे दिन भी बंद रही। प्रशासन द्वारा सोनप्रयाग में 250 व गौरीकुंड में 150 से अधिक श्रद्धालु रोके गए थे। 

अति संवेदनशील बना हुआ पैदल मार्ग 

क्षेत्र में आए दिन हो रही तेज बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग भीमबली में भी खतरनाक बना है। यहां पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है, जबकि रामबाड़ा से छानी कैंप के बीच दो-तीन स्थानों पर मलबा गिरने से आवाजाही में समस्या हो रही है। भले ही कार्यदायी संस्था द्वारा मलबा साफ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed