फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Today News Rainfall and snowfall expected in six districts yellow alert issued

Uttarakhand Weather: खराब रहेगा मौसम, छह जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट जारी

Fri, 02 Jun 2023 05:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Jun 2023 05:05 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Today:  आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today News Rainfall and snowfall expected in six districts yellow alert issued
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के छह जिलों में शुक्रवार को बारिश होने के साथ तेज गर्जन और झाेंकेदार हवा चलने की संभावना है। जबकि प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। विभाग ने इन इलाकों के लोगों को मौसम खराब होने के दौरान पक्के घरों में रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


Dehradun Weather: राजधानी में पूरे महीने के बराबर दो दिन में बरस गया पानी, 10 डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

दून की गर्मी का कल से चढ़ेगा पारा

भले ही इस साल कई बार मौसम बदलने से दूनवासियों को गर्मी से राहत मिली हो। लेकिन, कल यानी तीन जून से दून की गर्मी का पारा चढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन जून से 20 जून तक तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान लगाया है। जबकि आज यानी शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

इस साल मार्च, अप्रैल और मई में कई बार मौसम ने करवट ली। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, कि इस बार प्री मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने के चलते गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब तीन से 20 जून तक दून में अच्छी गर्मी पड़ने के आसार हैं।

उन्होंने बताया, देहरादून में प्री मानसून में 155.4 एमएम बारिश होती है। जबकि इस साल यह आंकड़ा सामान्य से कई गुना अधिक रहा। एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो 24 से 31 मई तक सिर्फ देहरादून में 35.9 एमएम बारिश हुई। जबकि सामान्य तौर पर 11.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed