Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: The sun remains intense even in November, delaying the arrival of winter

उत्तराखंड मौसम: नवंबर में भी तेवर दिखा रहा सूरज, लंबा हुआ ठंड का इंतजार; बारिश-बर्फबारी के बाद भी चढ़ रहा पारा

Sun, 22 Nov 2026 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 12:13 AM IST
सार

मैदानी इलाकों में सूरज अपने खूब तेवर दिखा रहा है। आमतौर पर इस समय तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगती है और दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगती है। इसके उलट इस बार नवंबर के तीसरे सप्ताह में भी मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: The sun remains intense even in November, delaying the arrival of winter
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवंबर का महीना बीतने को है, लेकिन उत्तराखंड में सर्दी की दस्तक का इंतजार लंबा होता जा रहा है। खासकर मैदानी इलाकों में सूरज अपने खूब तेवर दिखा रहा है। आमतौर पर इस समय तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगती है और दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगती है। इसके उलट इस बार नवंबर के तीसरे सप्ताह में भी मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं, रात के तापमान में भी अपेक्षित गिरावट नहीं होने से ठंड का असर कम महसूस हो रहा है।

विज्ञापन


मौसम के आंकड़े इस बदलाव की तस्वीर बयां कर रहे हैं। बीती 10 नवंबर को दून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। खास बात यह है कि करीब दस साल बाद नवंबर में अधिकतम तापमान इस स्तर तक पहुंचा है। इससे पहले दो नवंबर 2016 को भी दून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद से लगातार दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के कारण सुबह और शाम को ठंड का अहसास कम हो रहा है। सामान्य तौर पर नवंबर की शुरुआत से ही रातें सर्द होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदल रहा मौसम का मिजाज, देर से दस्तक दे रही सर्दी
पिछले कुछ वर्षों में मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले मानसून की विदाई के बाद अक्तूबर से ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाती थी और नवंबर आते-आते ठंड का असर बढ़ने लगता था। अब कई बार मानसून की विदाई के बाद भी लंबे समय तक मौसम शुष्क बना रहता है। आसमान साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बारिश-बर्फबारी के समय में बदलाव भी तापमान के उतार-चढ़ाव को प्रभावित कर रहा है। जलवायु परिवर्तन के चलते तापमान के सामान्य व्यवहार में भी बदलाव दिखाई दे रहा है। मौसम के पारंपरिक चक्र में आए बदलाव के कारण कभी कम समय में अत्यधिक बारिश होती है तो कभी लंबे समय तक शुष्क मौसम बना रहता है। नवंबर में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होना भी इसी बदलते मौसमी व्यवहार का संकेत है।


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता तय करेगी ठंड की रफ्तार
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरने लगता है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर रहने और बारिश नहीं होने की स्थिति में ठंड बढ़ने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। मैदानी इलाकों में फिलहाल शुष्क मौसम और दिन में तेज धूप को तापमान बढ़ने की प्रमुख वजह माना जा रहा है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हवा की दिशा के आधार पर तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में फिलहाल सर्दी के पूरी तरह जोर पकड़ने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed