{"_id":"6824d6b8611d4ca7d30c4168","slug":"uttarakhand-weather-temperature-increases-hot-winds-started-causing-trouble-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: तापमान बढ़ा तो गर्म हवाएं करने लगी परेशान, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: तापमान बढ़ा तो गर्म हवाएं करने लगी परेशान, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम
Wed, 14 May 2025 11:16 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 14 May 2025 11:16 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
देहरादून में गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भले ही मई के शुरुआती दो सप्ताह बिगड़े मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन गर्मी की तपिश के बढ़ने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री के साथ सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
Chardham Yatra: दुनिया के हर कोने से लोग उत्तराखंड आने के इच्छुक, 150 से अधिक देशों से 31581 ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
Trending Videos
जबकि 16 और 17 मई को प्रदेश के अधिकतर जिले में मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट के दर्ज की जा सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका बहुत अधिक असर नहीं दिखेगा। 16 और 17 मई को मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।