फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 People from every corner of the world are willing to come

Chardham Yatra: दुनिया के हर कोने से लोग उत्तराखंड आने के इच्छुक, 150 से अधिक देशों से 31581 ने कराया पंजीकरण

Thu, 15 May 2025 05:53 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 May 2025 05:53 AM IST
सार

प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थापित केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के अलावा हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पूरी दुनिया में उत्साह है। पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 People from every corner of the world are willing to come
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दुनिया के हर कोने से लोग चारधाम यात्रा में आने के लिए इच्छुक हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 28 लाख पार हो चुका है। इसमें 150 से अधिक देशों से 31581 लोगों ने पंजीकरण कराया है। यूएसए, नेपाल, मलेशिया यूके, आस्ट्रेलिया, कनाडा से सबसे अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थापित केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के अलावा हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पूरी दुनिया में उत्साह है। पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। नेपाल से 5728 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
विज्ञापन


Chardham Yatra:  भारत-पाक तनाव से बना भ्रम, थमा यात्रा का चरम; दुश्वारियों का भी रहा असर, अगला पखवाड़ा अहम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यूएसए से 5864, यूके से 1559, माॅरिशस से 837, इंडोनेशिया से 327, कनाडा से 888, आस्ट्रेलिया से 1259 समेत 150 से अधिक देशों से यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा में आने के लिए दुनिया के हर देश से लोग पंजीकरण कर रहे हैं।

अब तक 7.18 लाख कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हुई। 14 मई तक चारधाम में 7.18 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए स्लॉट उपलब्ध न होने से ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, विकासनगर में एक दिन 18 हजार से अधिक पंजीकरण किए जा रहे हैं।

विदेशों से चारधामों के लिए पंजीकरण की संख्या
धाम              पंजीकरण
केदारनाथ         11576
बदरीनाथ          9320
गंगोत्री              5542
यमुनोत्री            4869
हेमकुंड साहिब  274

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed