फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Snowfall on high peaks of Badri-Kedar rain and hailstorm in plains

Uttarakhand Weather: बदरी-केदार की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदान में बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Wed, 09 Apr 2025 09:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Apr 2025 09:27 PM IST
सार

ttarakhand Weather Update: चमोली जिले में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे सड़क पानी से लबालब हो गई। गदेरे उफनाने से कई घरों में पानी घुस गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall on high peaks of Badri-Kedar rain and hailstorm in plains
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बुधवार दोपहर में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ पर जमकर बारिश हुई। जबकि मैदान में बादल छाने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, केदारनाथ, बदरीनाथ की ऊंची पहाड़ियों और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। जबकि थराली में गदेरा उफान पर आने से नुकसान हुआ। कई जिलों में फसलों को भी क्षति पहुंची।

विज्ञापन


चमोली जिले में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे सड़क पानी से लबालब हो गई। गदेरे उफनाने से कई घरों में पानी घुस गया। इसके साथ ओलावृष्टि होने से माल्टा, आडू, सरसों सहित सभी सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है। उधर, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।
विज्ञापन


Uttarakhand: थराली में तीन घंटे की बारिश से मची तबाही, उफनाए नदी और नाले, मलबे में दबीं कई गाड़ियां, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रुद्रप्रयाग जनपद में भी तेज बारिश हुई और केदारनाथ धाम में दोपहर दो बजे से चार बजे तक रिमझिम बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। श्रीनगर में ओलावृष्टि से गेहूं व आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, थराली के ग्वालदम, थराली, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी सहित कई गांवों में हुई तेज बारिश से लोग सहम गए।



थराली बाजार में बरसाती गदेरे के उफान पर आने से 10 से अधिक वाहन बरसाती मलबे की चपेट में आ गए। जबकि छह से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने किसी तरह वाहनों को मलबे से निकाला। वहीं, देवाल मोटर मार्ग कोठी और ऊणी में मलबा आने से बंद हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed