फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Snowfall in mountains has caused temperatures cold begun Rainfall yellow alert today

Uttarakhand Weather: पहाड़ में बर्फबारी से मैदान में गिरा पारा; ठंड की हुई शुरुआत, आज भी येलो अलर्ट जारी

Tue, 07 Oct 2025 02:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Oct 2025 02:00 AM IST
सार

ठंड के चलते लोगों को हल्के कर्म कपड़े भी बाहर निकल गए। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall in mountains has caused temperatures cold begun Rainfall yellow alert today
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के दो प्रमुख धाम बदरीनाथ और केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। उधर मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने ठंड का भी अहसास कराया।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, दोपहर बाद हुई तेज दौर की बारिश से न सिर्फ मौसम सुहाना हुआ, बल्कि ठंड के चलते लोगों को हल्के कर्म कपड़े भी बाहर निकल गए। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो अकेले दून में 9.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि बीते दिनों यह तापमाना सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी के साथ दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन


Uttarakhand: बदला मौसम...मैदान में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में आठ अक्तूबर तक तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। सात अक्तूबर को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। बताया, आठ अक्तूबर के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने कहा, पोस्ट मानसून में बारिश होती है। लेकिन मौसम के बदले पैर्टन और जलवायु परिवर्तन इस बार बारिश अधिक हो रही है।

आज भी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बर्फबारी की चेतावनी है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed