{"_id":"63bcdde91547ca2e1536b430","slug":"uttarakhand-weather-rainfall-and-snowfall-alert-for-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड से कांपे लोग
Tue, 10 Jan 2023 09:13 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:13 AM IST
सार
मंगलवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और जबरदस्त सर्दी पड़ने के आसार हैं। वहीं, 24 घंटे के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा पड़ेगा।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर मचे हाहाकार के बीच मैदान से पहाड़ तक आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिनों तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 24 घंटे के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा पड़ेगा। वहीं, मंगलवार को सुबह से प्रदेश में कई जगह बादल और कोहरा छाया है तो कहीं हल्की धूप खिली है।
विज्ञापन
Joshimath Sinking: खतरे की जद में एशिया का सबसे लंबा जोशीमठ-औली रोपवे, 678 हुई असुरक्षित भवनों की संख्या
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और जबरदस्त सर्दी पड़ने के आसार हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होने की आशंका है। ऐसे में शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।
मैदानी इलाकों में स्कूल बंद
प्रदेश में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के चलते मैदानी इलाकों में कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।