{"_id":"69f232c1725f01ce260e4c82","slug":"uttarakhand-weather-pattern-is-set-to-change-again-alert-issued-for-rain-and-strong-winds-within-next-48-hours-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 48 घंटों में बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 48 घंटों में बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट
Wed, 29 Apr 2026 10:23 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:23 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। कुछ जिलों में बारिश का दौर आगामी पांच मई तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। साथ ही वाहन चालकों को बारिश और तेज हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Kedarnath Yatra: मौसम विभाग का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, डीएम ग्राउंड जीरो पर, देर रात्रि कंट्रोल रूम पहुंचे
मौसम निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि आगामी 24 से 48 घंटों में प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक कुछ जनपदों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।