{"_id":"64d5c56175a2ca8b880e9cd3","slug":"uttarakhand-weather-news-update-today-heavy-damage-due-to-rain-read-more-update-in-hindi-2023-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित, मोहंद के पास गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित, मोहंद के पास गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार
Fri, 11 Aug 2023 11:19 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:19 AM IST
सार
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया, जबकि कई जगहों पर सड़क धंसने से आवाजाही मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर रोड के पास धंसी सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के चलते प्रदेश में कई हिस्सों में भारी नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में देर रात से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। जिस कारण यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बंद हो गई। डाबरकोट के पास सबसे ज्यादा खराब स्थिति है।
विज्ञापन
उधर ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी ऊफान पर आई हुई है। चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से ढालवाला की कॉलोनी से पानी की निकासी प्रभावित हो गई है। सात मोड़ से आगे काली मंदिर के पास रोड पर भारी मलबा आ गया है। गंगोत्री हाईवे और बदरीनाथ हाईवे पर भी कई स्थानों पर आया आया हुआ है।
विज्ञापन
सहारनपुर रोड के पास धंसी सड़क
हरिद्वार में सुबह छह बजे गंगा ने चेतावनी निशान को पार कर दिया। गंगा चेतावनी निशान 293 मीटर से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। दूसरी तरफ सहारनपुर रोड मोहंद के पास सड़क धंसने से यातायत बाधित हो गया है। यहां एक जगह निर्माणाधीन पुल की दीवार भी गिर गई। जिससे यहां वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, उफान पर गंगा और सहायक नदियां
रुड़की के राजेंद्र नगर में हाई टेंशन लाइन के तार टूटने से घरों में उपकरण और समान फुंक गए। इस दौरान यहां एक भैंस भी मर गई।