Uttarakhand Weather News: पहाड़ों में आज भी बर्फबारी के आसार, 28 अप्रैल तक जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है।
विस्तार
उत्तराखंड के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को भी बर्फबारी के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है।
3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर 28 अप्रैल तक बर्फबारी हो सकती है। जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
ये भी पढ़ें...Dehradun: सोशल मीडिया पर छाई ओला कैब की महिला टैक्सी चालक, महिला स्वावलंबन की नई कहानी हैं इमराना
सूर्योदय- 05:40
सूर्यास्त- 06:52
तापमान- न्यूनतम 17 डिग्री,
अधिकतम-32 डिग्री