फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Update Holidays canceled in electricity department due to weather alert

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट, बिजली विभाग में छुट्टियां रद्द

Sat, 20 May 2023 03:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 May 2023 03:59 PM IST
सार

18 मई को आई आंधी और बारिश में गढ़वाल और कुमाऊं में पेड़ गिरने से कई जगहों पर लाइनें टूट गईं। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम अलर्ट को देखते हुए यूपीसीएल प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update Holidays canceled in electricity department due to weather alert
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बृहस्पतिवार को आई आंधी में हुए नुकसान के बीच शुक्रवार तक काफी जगहों पर यूपीसीएल ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इस बीच 27 मई तक चक्रवाती तूफान के अलर्ट को देखते हुए यूपीसीएल प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस तिथि तक सभी को अपने दफ्तर में तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि 18 मई को आई आंधी और बारिश में गढ़वाल और कुमाऊं में पेड़ गिरने से कई जगहों पर लाइनें टूट गईं। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। यूपीसीएल के कर्मचारियों ने तत्परता से काम किया और कम-से-कम समय में आपूर्ति बहाल कर दी है।

विज्ञापन


कुछ जगहों पर ट्रांसफॉर्मर डबल पोल या भारी मात्रा में लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, वहां अधिकतर जगहों की शुक्रवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। मौसम विभाग ने 22 मई से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने सभी क्षेत्रीय इकाइयों को विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति अपना दफ्तर नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी
मुख्य अभियंता गढ़वाल, हरिद्वार, कुमाऊं और ऊधमसिंहनगर को निर्देश दिए गए हैं कि उपखंड स्तर तक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को आगामी 27 मई तक अवकाश पर रोक लगा दी गई है। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि तूफान में नुकसान होने की दशा में न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का इंतजाम पहले से किया जाए।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: परीक्षा केंद्र तक मजिस्ट्रेट पहुंचाएंगे समूह-ग परीक्षा के प्रश्नपत्र, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

आकस्मिकता की स्थिति में सहायक अभियंता स्तर तक के अधिकारी बिना मुख्य अभियंता और उससे उच्च स्तर के अधिकारी बिना निदेशक परिचालन की अनुमति अपना दफ्तर नहीं छोड़ सकेंगे। मुख्य अभियंता सामग्री प्रबंधन के प्रभारी और निदेशक परिचालन को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में कंडक्टर, केबिल, पोल, ट्रांसफॉर्मर आदि का पुख्ता इंतजाम रखते हुए क्षेत्रीय इकाइयों को मुख्यालय से हर वांछित सहयोग तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed