{"_id":"6451cebefed2afef0e083385","slug":"uttarakhand-weather-news-today-alert-for-snowfall-in-chardham-and-high-altitude-areas-2023-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश, चारों धामों समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश, चारों धामों समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
Wed, 03 May 2023 08:36 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 03 May 2023 08:36 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update Today: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब है। राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भी चारों धामों में बुधवार को भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Chamoli: बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, यूपी के यात्रियों की कार पर पहाड़ी से गिरा बड़ा पत्थर, बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
इससे बर्फ जमा होने और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
Trending Videos
आज केदारनाथ यात्रा रहेगी स्थगित
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है।