फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather News: Temperature will Down continues for next few days

Uttarakhand Weather: अगले कुछ दिन तेवर दिखाएगा मौसम, लगातार गिर रहा पारा, बढ़ेगी ठंड

Fri, 16 Dec 2022 10:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Dec 2022 10:29 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहेगा लेकिन तापमान सात डिग्री रहने से ठंड का अहसास होगा।

विज्ञापन
uttarakhand weather News: Temperature will Down continues for next few days
उत्तराखंड में ठंड में हुआ इजाफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लगातार गिर रहे तापमान ने परेशानी बढ़ाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात में राजधानी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान पंतनगर में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो कम था।

विज्ञापन


Landslide: छिनका में बदरीनाथ हाईवे पर गिरी चट्टान, मलबा आने से चार घंटे बंद रहा रास्ता, वाहनों की लगी रही कतार
विज्ञापन


राजधानी दून में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान के 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने से ठंड का अहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर, गिरा तापमान
रुड़की में शुक्रवार को मौसम का मिजाज दूसरे दिन भी बिगड़ा दिखाई दिया। सुबह पूरे शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली तो लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। एक ही दिन में अधिकतम तापमान भी साढे़ तीन डिग्री नीचे गिर गया। ऐसे में लोग पहले की अपेक्षा अधिक गर्म पकड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड बढ़ गई।

बृहस्पतिवार को भी सुबह कोहरा चढ़ आया था। वहीं शुक्रवार की सुबह भी कोहरे की यही स्थिति रही। सुबह लोग मॉनिंगवॉक के लिए घरों से बाहर निकले तो चारों ओर कोहरे की चादर देखकर बाहर घूमने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कुछ देर इंतजार करने के बाद लोग पहले से ज्यादा गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। वहीं आठ बजे के बाद एक बार फिर कोहरा बढ़ता चला गया। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतें हुईं।

उधर, बाजार में भी सुबह 11 बजे तक संन्नाटे जैसी स्थिति देखने को मिली। इसके बाद करीब 11 बजे धूप निकलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि चार बजे के बाद फिर से कोहरा छाने लगा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19:5 और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले ही अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में एक ही दिन में अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed