Uttarakhand Weather News: चटक धूप...मैदान से लेकर पहाड़ तक बढ़ा रही तपिश, जानें क्या बोले मौसम वैज्ञानिक
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक अब गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में मौसम के हाल को लेकर क्या है आइए आपको बताते हैं...
विस्तार
प्रदेशभर में कुछ दिनों से चटक धूप खिल रही है। सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री तक के इजाफे से मैदान से लेकर पहाड़ तक तपिश बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी और अधिक देखने को मिल सकती है।