Uttarakhand Snowfall: केदारनाथ में एक घंटा हुई बर्फबारी, शीतलहर से बढ़ी ठंड, माइनस सात डिग्री पहुंचा पारा
Uttarakhand Weather News: केदारनाथ में मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी। दोपहर तक यहां चटक धूप का यात्री आनंद लेते रहे, लेकिन दोपहर बाद धाम में बादल छा गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने बुधवार को फिर करवट बदली। केदारनाथ धाम में देर शाम करीब एक घंटे तक तेज बर्फबारी हुई। वहीं, शीतलहर चलने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में अधिकतम पारा माइनस 4 व न्यूनतम पारा माइनस सात तक पहुंच गया है। यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए बीकेटीसी व नगर पंचायत ने अलाव की व्यवस्था की गई है।
सुबह से केदारनाथ में मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी। दोपहर तक यहां चटक धूप का यात्री आनंद लेते रहे, लेकिन दोपहर बाद धाम में बादल छा गए। कुछ देर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
VIDEO : केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, माइनस सात डिग्री पहुंचा तापमान, शीतलहर ने किया परेशान
दो सेमी तक बर्फ जमी
शाम पांच बजे के बाद तेज बर्फबारी होने लगी। इस दौरान यहां लगभग दो सेमी बर्फ की परत भी जम गई। केदारनाथ में मौजूद गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी गोपाल सिंह रौथाण ने बताया कि बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ में तापमान में काफी गिरावट आई है।