फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News: snowfall Expected in new year 2023

Uttarakhand: बदलेगा मौसम का मिजाज, बर्फबारी के साथ हो सकता है नए साल का आगाज

Sat, 31 Dec 2022 01:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 31 Dec 2022 01:30 PM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐेसे में लोगों को जबरदस्त ठंडक का सामना करना होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: snowfall Expected in new year 2023
हिमपात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अगले एक दो दिन में फिर बदलने वाला है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


New Year 2023: उत्तराखंड में दो जनवरी तक 24 घंटे खुले रखे जा सकेंगे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐेसे में लोगों को जबरदस्त ठंडक का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के अगले 24 घंटे में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। राजधानी दून में आज हल्की धूप खिली तो प्रदेाश के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। वहीं दून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने की संभावना है।

मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात, पारा -3 डिग्री तक गिरा
मौसम ने शुक्रवार को करवट बदली। दिन में मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट आने के बाद कालामुनि, खलियाटॉप, बलांती ईको फार्म में भी हिमपात हुआ। मुनस्यारी नगर और आसपास के गांवों में भी बर्फ गिरी। इससे मुनस्यारी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा। बर्फबारी के बाद नववर्ष पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

व्यास और दारमा घाटियों में भी बर्फबारी
धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित दारमा और व्यास घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को जमकर हिमपात हुआ। इस कारण वहां पर प्रवास पर गए परिवारों के साथ ही सीमा पर तैनात जवानों को दिक्कतें होने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed