{"_id":"68e8a37b3172f957a400df8f","slug":"uttarakhand-weather-news-light-rain-expected-in-mountains-today-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Fri, 10 Oct 2025 11:45 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:45 AM IST
सार
उत्तराखंड में आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार के आसार है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तीन दिन तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम खुला तो पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास कम हुआ। आज शुक्रवार को भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Hemkund Sahib: आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका
विज्ञापन
आने वाले दिनों की बात करें तो 15 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का दौर थमने के बाद पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है। हालांकि सुबह-शाम के तापमान में अंतर देखा जा रहा है।