फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Fog shadowed throughout the day increased chill

Uttarakhand Weather News: छाया कोहरा, बढ़ी ठिठुरन...अगले कुछ दिनों में नहीं हुई बारिश तो घटता जाएगा तापमान

Thu, 11 Jan 2024 12:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Jan 2024 12:42 PM IST
सार

उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बरकरार है। सर्द हवाओं के चलते दिनभर कंपकंपी छूट रही है। आईआईटी रुड़की कृषि मौसम परियोजना की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Fog shadowed throughout the day increased chill
मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा दिन कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

विज्ञापन

12 दिन से ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। मंगलवार को भी पूरा दिन कोहरा छाया रहा। बुधवार को मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पूरा दिन कोहरा छाया रहा। गलन भरी ठंड होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
इसके चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हालांकि साप्ताहिक बंदी के चलते बुधवार को बाजार बंद था लेकिन जो दुकानें खुलीं वह भी देरी से खुलीं। बाजार में बुधवार को लगने वाली अस्थायी दुकानें भी कम ही लगीं। सरकारी कार्यालयों में भी ठंड का असर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी अपनी सीट पर हीटर सेंकते दिखाई दिए। आईआईटी रुड़की कृषि मौसम परियोजना की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


ये भी पढ़ें...Haridwar: सड़क हादसे में लापता महिला वार्डन का शव मिला, चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुआ था हादसा

बारिश नहीं हुई तो घटता जाएगा तापमान
लक्सर में भी ठंड का कहर जारी है। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश होने के बाद ही मौसम में थोड़ा परिवर्तन आएगा। अन्यथा ठंड बढ़ती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed