{"_id":"63dcd329a30aaa0f67267163","slug":"uttarakhand-weather-news-chances-of-less-rain-than-normal-in-february-mercury-started-rising-in-doon-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather News: राजधानी में चढ़ने लगा पारा, जानिए फरवरी में कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather News: राजधानी में चढ़ने लगा पारा, जानिए फरवरी में कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज
Fri, 03 Feb 2023 03:00 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 03 Feb 2023 03:00 PM IST
सार
राजधानी देहरादून में अभी से पारा चढ़ने लगा है। दून में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, अगले चौबीस घंटे में राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि, मैदानी इलाकों ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज के चलते दून में ठंड का असर कम होने लगा है। पारा भी दिनों दिन चढ़ने लगा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Patwari-Lekhpal Exam: परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी, परीक्षार्थी इन बातों को रखें ध्यान
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दून में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।