फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Monsoon Update heavy Rainfall Orange alert in six districts Today

Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद पहाड़ से मैदान हुई बारिश, नैनीताल समेत पांच जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

Mon, 01 Jul 2024 09:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jul 2024 09:09 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon Update heavy Rainfall Orange alert in six districts Today
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में अब मानसून पूरी तरह से पहुंच चुका है। वहीं, सोमवार को प्रदेश में गढ़वाल से कुमाऊं तक कई इलाकों में बारिश हुई। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में पहली से 12वीं तक के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल, चंपावत डीएम नवनीत पांडे और नैनीताल डीएम वंदना ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी, कुछ जगहों में भारी और कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र दौर की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इसे देखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया गया है। निर्देश की अवहेलना पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


Kedarnath: चोराबाड़ी क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, खाई में समाया बर्फ का गुबार, यात्रियों ने कैमरे में कैद की घटना
विज्ञापन


देहरादून में उमसभरी गर्मी से मिली राहत
भले ही दून में कुछ दिनों से बारिश हो रही है, लेकिन तापमान सामान्य होने के साथ दिन के समय उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। सोमवार को भी सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने परेशानी बढ़ाए रखी। हालांकि, करीब चार बजे से शहर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई तो उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, देर शाम को भी तेज बारिश होने से कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। इसके चलते दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री के इजाफे के साथ 32.9 डिग्री रहा। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में सबसे अधिक बारिश
बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में हुई। यहां 84 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि, दून में 11.4 और हरिद्वार में 29.5 एमएम बारिश हुई। प्रदेशभर में सबसे कम बारिश टिहरी जिले में हुई। यहां बीते 24 घंटे में सिर्फ 4 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 42 फीसदी कम है।

भारी बारिश का रेड अलर्ट
प्रदेशभर में मंगलवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed