फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Kedarnath Gaurikund Highway 60 meter portion collapsed due to landslide in Tarsali

Uttarakhand: भूस्खलन से गौरीकुंड हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त, केदारनाथ मार्ग बंद, एक वाहन दबे होने की आशंका

Thu, 10 Aug 2023 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Aug 2023 09:32 PM IST
सार

हाईवे बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया है और यहां लंबी लाइन लग गई है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर यात्रियों को रोकते हुए सुरक्षित जगहों पर रुकने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Kedarnath Gaurikund Highway 60 meter portion collapsed due to landslide in Tarsali
गौरीकुंड हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी तरसाली में पहाड़ी से भारी भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। यहां मलबे में एक वाहन के दबे होने की सूचना भी है। हाईवे ध्वस्त होने से केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद हो गया है जो शुक्रवार तक भी खुलना मुश्किल है।

विज्ञापन


वहीं, हाईवे बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया है और यहां लंबी लाइन लग गई है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर यात्रियों को रोकते हुए सुरक्षित जगहों पर रुकने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Nainital: भंडारे मे जा रहे दो चचेरे भाई नदी के तेज बहाव में बहे, एक को बचाया, दूसरे का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा प्रभावित

बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे तरसाली में पहाड़ी से बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इस कारण एक बार फिर फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट गया है।

ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार, हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है। पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग से काकड़ागाड़ तक स्थानीय लोगों और यात्रियों को हाईवे बंद होने की जानकारी दी जा रही है।

एक वाहन दबे होने की सूचना

साथ ही यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रात्रि प्रवास के लिए कहा जा रहा है। प्रभावित हिस्से में एक वाहन के दबे होने की बात कही जा रही है लेकिन मलबा साफ होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। बता दें कि दो दिन पूर्व राजमार्ग देवीधार में भी 40 मीटर ध्वस्त हो गया था। एनएच की ओर से लगभग 40 घंटे बाद यहां पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed