फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Karnaprayag Ranikhet highway closed due to road collapse Badrinath highway blocked

Uttarakhand Weather News: बदरीनाथ हाईवे कई जगह खुला, कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे के पास धंसी सड़क

Fri, 21 Jul 2023 11:25 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Jul 2023 11:25 AM IST
सार

मलबा आने से राज्यभर में 313 मार्ग बंद हैं। कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे कई जगह पर सुचारू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Karnaprayag Ranikhet highway closed due to road collapse Badrinath highway blocked
कर्णप्रयाग में सड़क धंसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से जगह-जगह मार्ग बंद हो गए हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग में भी मलबा आ गया है। विभाग की ओर से मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यभर में 313 मार्ग बंद हुए हैं। टिहरी में लक्ष्मोली हिसरियाखाल जामणीखाल, तुणगी भटकोट मोटर मार्ग एवं गौमुख डोम मोटर मार्ग सहित कई मार्गों में मलबा आया है।

विज्ञापन


गैरसैंण के पास कालीमाटी में धंसी सड़क
चमोली जिले के कर्णप्रयाग गैरसैंण के पास काली माटी में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है। यहां पर सड़क के नीचे भूस्खलन होने से करीब 15 मीटर सड़क धंस गई है। जिससे कर्णप्रयाग व गैरसैंण की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंसे हैं। चमोली पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से कार्यदाई संस्था को अवगत करा दिया गया है। एनएच के एई अंकित सागवान ने कहा कि कालीमाटी में सड़क का निरीक्षण करने के लिए मौके पर जेई को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Accident:  यूपीसीएल और एसटीपी दोनों के स्तर पर मिलीं खामियां, हादसे की बड़ी वजह ये आ रही सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग, पीपलकोटी, पागल नाला में अवरुद्ध
बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग, पीपलकोटी, छिनका और पागल नाले में सुचारु हो गया है। यहां जेेसीबी से मलबे का निस्तारण किया गया, लेकिन अभी तक टंगड़ी में हाईवे बाधित है, जिसे खोलने का काम जारी है। बीती रात हुई भारी बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग, पीपलकोटी, पागल नाला में अवरुद्ध हो गया था। हाईवे के दोनों ओर यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। हाईवे पर करीब 1500 तीर्थयात्री और स्थानीय लोग फंसे हुए थे।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि हाईवे को जल्द ही वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed