Uttarakhand: गंगोत्री-यमुनोत्री व बदरीनाथ हाईवे बंद, बारिश का रेड अलर्ट, उत्तरकाशी में कल स्कूल रहेंगे बंद
Uttarakhand Weather News: मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेशभर में बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। भूस्खलन और मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं। यमुनोत्री हाईवे पर राना चट्टी से आगे झर्झरगाड़ के पास 100 से अधिक भू-धंसाव हो गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में भी बंद है। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधर, केदारनाथ हाइवे पर भी जगह जगह पत्थर गिर रहे हैं।
हाईवे को खोलने का काम जारी है लेकिन बार-बार बारिश होने से मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से धरासू बैंड में पुलिस ने रोक दिया है। गंगोत्री हाईवे बंदरकोट में बंद होने के चलते पुलिस ने वाहनों को ओपन टनल से पहले रोक दिया है।
उत्तरकाशी में बंद रहेंगे स्कूल
आगामी दो दिन भारी बारिश के अलर्ट को को देखते हुए उत्तरकाशी में कल 12 जुलाई को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल ओर आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
Gangotri Highway: भारी बारिश के बाद गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, चार की मौत
उफान पर खीरगंगा
हर्षिल घाटी के धराली में खीरगंगा उफान पर है। खीरगंगा के उफान पर आने से धराली बाजार को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, हर्षिल और गंगोत्री घाटी मे दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है।
फाटा में बाइक सवार की मौत
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर फाटा में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई।
Pithoragarh: भारी बारिश से तबाही, उफनाई काली नदी में समाए दो आवासीय भवन, बड़ी संख्या में बकरियां मरीं
गुर्जर डेरे में घुसा पानी
लैंसडोन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत गुर्जर डेरे में तेली श्रोत का पानी घुस गया। वन कर्मियों में रेस्क्यू कर गुर्जरों की सुरक्षित निकाला। रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।
Vikasnagar: बोल्डर की चपेट में आया टमाटर लेकर मंडी जा रहा वाहन, दो की मौत, चार घायल
रौद्र रूप में बह रही सोलानी नदी
भारी बारिश के बाद रुड़की की सोलानी नदी रौद्र रूप में बहने लगी। जिसके चलते माजरा मयूर विहार कॉलोनी सहित शनिदेव मंदिर के पीछे स्थित कॉलोनी में पानी भर गया है। मयूर विहार कॉलोनी की दीवार तोड़ कर पानी अंदर घुस गया। पानी के लगातार बढ़ते वेग से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है।
प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी
मंगलवार दोपहर सीएम धामी आईएसबीटी क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं उन्होंने आस-पास के प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया। इस दौरान डीएम सोनिका ने उन्हें नुकसान के बारे में जानकारी दी।Dehradun: नया गांवमें पानी भरने से फंसे तीन परिवार, पुलिस ने रस्सों के सहारे किया रेस्क्यू
भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी।