फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Heavy rain in Pithoragarh Kali river Overflow and Two House Collapse

Pithoragarh: भारी बारिश से तबाही, उफनाई काली नदी में समाए दो आवासीय भवन, बड़ी संख्या में बकरियां मरीं

Tue, 11 Jul 2023 01:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: कलापानी में बारिश के बाद मलबा आने से बड़ी संख्या में बकरियां मलबे में दब गई हैं। वहीं, लगातार हो रहे भू-कटाव से गांव के अन्य मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rain in Pithoragarh Kali river Overflow and Two House Collapse
काली नदी में समाए दो घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है।  पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी मंगलवार को उफान पर आ गई। नदी के बढ़े जलस्तर ने सीमांत में कहर बरपाना शुरू कर दिया है।  ग्राम सभा रथी के खोतिला निवासी हसरत कुरैशी तथा शहादत कुरैशी दो भाइयों का मकान काली के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मकान से आनन-फानन में कुछ जरूरी सामग्री निकाली। कनिष्ठ प्रमुख भूपाल बहादुर ने बताया कि लगातार हो रहे भू-कटाव से गांव के अन्य मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कुदरत का कहर: रौद्र रूप दिखा रहीं नदियां, भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, रास्ते बंद, तस्वीरें

विज्ञापन

कई बकरियां मलबे में दबीं

कलापानी में बारिश के बाद मलबा आने से बड़ी संख्या में बकरियां मलबे में दब गई हैं। स्थानीय बृजेश होतियाल ने बताया की देर रात कालापानी के मंदिर के पार ऊपर से आ रहे नाले में अचानक पानी बढ़ गया।  इससे सात लोगों की बकरियां मलबे में दब गईं। बकरी पालक बाल-बाल बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन सीमा जाने वाली सड़क बंद

चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाली सड़क भारी भूस्खलन से एक बार फिर बंद हो गई है। इसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के मंगलवार तक खुलने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed