फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Heavy hailstorm in Dehradun late night orange alert issued For Rainfall

Uttarakhand Weather: देर रात देहरादून में जमकर ओलावृष्टि, प्रदेश में आज भी बदला रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 04 May 2025 10:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 May 2025 10:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update:  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेशभर में पांच मई तक ऐसा ही हाल रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy hailstorm in Dehradun late night orange alert issued For Rainfall
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून में देर रात मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी सुबह से बादल छाए हैं।

विज्ञापन


वहीं, आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


Badrinath Yatra: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, सीएम धामी ने भी की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से छह मई तक प्रदेश भर में मौसम के बदले रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के अलावा ओलावृष्टि व तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। जबकि सात मई को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed