Uttarakhand: पहाड़ों पर बारिश से हरिद्वार-ऋषिकेश में बढ़ा गंगा का जलस्तर, चेतावनी रेखा से 15 सेमी ऊपर
गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए। तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए मुनादी की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर मैदानी भागों में दिखाई दे रहा है। हरिद्वार और ऋषिकेश में तेज बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां ऊफान पर आ गई है। गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे गंगा नदी चेतावनी रेखा 339.50 से 15 सेमी 339.65 मीटर ऊपर बह रही थी। नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए। तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए मुनादी की गई।
Uttarakhand: चमोली-रुद्रप्रयाग में बारिश से उफान पर मोक्ष-आकाशकामिनी नदी, दो पुल बहे, 44 परिवार गांव में कैद
हरिद्वार: बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, लोगों की चिंता बढ़ी
गंगा नदी के बढ़ रहे जलस्तर से क्षेत्र के ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। रविवार को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते किसानों के चेहरे तो खिल गए, लेकिन इसके साथ-साथ क्षेत्र से बहने वाली गंगा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार शाम चार बजे गंगा नदी का जलस्तर 292.70 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि गंगा नदी का चेतावनी जलस्तर निशान 293 और खतरे का निशान 294 मीटर है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। मुख्य रूप से बालावाली, कलसिया, गिद्धावाली, पौडोवाली, बादशाहपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कला, चंद्रपुरी खुर्द और उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला व हिम्मतपुर बेला गांव के लोगों को बाढ़ की चिंता सता रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.