{"_id":"658fa3d10984682a8d06b1a4","slug":"uttarakhand-weather-forecast-update-today-snowfall-in-hilly-area-on-new-year-fog-in-plains-orange-alert-2023-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में सताएगा कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में सताएगा कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी
Sat, 30 Dec 2023 10:37 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:37 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: मौसम में बढ़ती ठंड का यह सिलसिला नए साल तक जारी रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा मैदान में सुबह-शाम के साथ रात को भी कोहरा सताएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
New Year 2024: जश्न के लिए औली तैयार...सभी होटल और होम स्टे हुए फुल, खूबसूरत वादियों का उठा रहे लुत्फ
विज्ञापन
Trending Videos
कहां कैसा है मौसम
- पहाड़ो की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ।
- यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली।
- कोहरे की वजह से कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी।
- टनकपुर में पहली बार छाया घना कोहरा।
- पिथौरागढ़ में धूप खिली।
- हल्द्वानी में सुबह के समय छाया घना कोहरा।
- चंपावत में चटख धूप।
- अल्मोड़ा में धूप।
- रामनगर में कोहरा।
- नैनीताल में धूप निकली।