फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   New Year 2024 hotels and home stays are full In Uttarakhand Auli Huge Crowd of Tourists Gathered

New Year 2024: जश्न के लिए औली तैयार...सभी होटल और होम स्टे हुए फुल, खूबसूरत वादियों का उठा रहे लुत्फ

Fri, 29 Dec 2023 07:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Dec 2023 07:43 PM IST
सार

New Year 2024: औली में नगर पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए जोशीमठ से औली तक 12 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
New Year 2024 hotels and home stays are full In Uttarakhand Auli Huge Crowd of Tourists Gathered
औली में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2023 को अलविदा कहने और नए साल के जश्न के लिए औली तैयार है। यहां लगभग सभी होटल और होम स्टे फुल हो गए हैं। शुक्रवार को औली और गोरसों में 500 से अधिक पर्यटक सैर-सपाटे के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन


पर्यटक औली में चेयर लिफ्ट का लुत्फ उठा रहे हैं, तो कई प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहार रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से जोशीमठ से औली तक यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। औली में भी पुलिस गश्त लगाई गई है।
विज्ञापन


पर्यटक जोशीमठ से वाहन से औली के गढ़वाल मंडल निर्माण परिसर तक वाहन से पहुंच रहे हैं, जबकि यहां से आगे ट्रैकिंग कर जा रहे हैं। अधिकांश पर्यटक चेयर लिफ्ट से टावर नंबर दस तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


New Year 2024: नए साल पर मौसम करेगा निराश, धनोल्टी-काणाताल में बर्फबारी के कम हैं आसार

New Year 2024 hotels and home stays are full In Uttarakhand Auli Huge Crowd of Tourists Gathered

बर्फबारी होने पर टीवी टावर से औली तक ट्रैफिक वनवे होगा

पुलिस ने बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। बर्फबारी होने पर टीवी टावर से औली तक वनवे ट्रैफिक प्लान लागू होगा। जोशीमठ के प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि यदि मौसम खराब हुआ तो टीवी टावर से औली तक करीब चार किलोमीटर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही के लिए वनवे ट्रैफिक लागू किया जाएगा। सड़क पर पाला जमने या बर्फ जमने पर मैदानी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को जोशीमठ में ही रोककर स्थानीय वाहनों से पर्यटकों को औली भिजवाया जाएगा। 

New Year 2024 hotels and home stays are full In Uttarakhand Auli Huge Crowd of Tourists Gathered

औली में बर्फ न होने से पर्यटकों में मायूसी

औली में बर्फ न होने से पर्यटक मायूस भी हो रहे हैं। औली के स्कीइंग स्लोप पर बर्फ नहीं है। बीते दिनों औली और गोरसों में बर्फबारी हुई थी, लेकिन धूप खिलने पर बर्फ लगातार पिघल रही है जिससे ऊंची चोटियां भी बर्फविहीन हो गई हैं। वर्ष 2022 में भी औली में नववर्ष पर पर्यटक बर्फ का दीदार नहीं कर पाए थे। हालांकि मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है अब पर्यटक बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली के पर्यटक मयंक शर्मा, निखिल और प्रकाश चंद्र का कहना है कि वे शुक्रवार को औली में नए साल के जश्न के लिए पहुंचे हैं। बर्फ न होने से थोड़ा मायूसी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed