फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News: Orange Alert of Heavy Rainfall in Garhwal And kumaon

Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद देहरादून में झमाझम बारिश, कपकोट में सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त

Sun, 29 Aug 2021 03:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Aug 2021 03:56 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं- कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News: Orange Alert of Heavy Rainfall in Garhwal And kumaon
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में सुबह से राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कई इलाकों में बादल छाए रहे। लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और देहरादून में झमाझम बारिश हुई।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के गढ़वाल एवं कुमांऊ मंडल में बारिश की संभावना जताई है। अनेक स्थानों पर तेज बौछारों और गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


Dehradun Weather: बारिश से उफान पर आई नदी, तेज बहाव के साथ बही कार, देखें वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं- कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने साथ गर्जन की संभावना जताई है। वहीं दून में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 

कपकोट में सड़क पूरी तरह से ध्वस्त
कपकोट तहसील में हुई मानसूनी बारिश का कहर भानी-हरसिंग्याबगड़ मोटर पर मार्ग पर टूटा है। खारबगड़ के पास सड़क का काफी बड़ा हिस्सा रेवती नदी में समा गया है। जिसके कारण क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। पांच हजार से अधिक की आबादी इससे प्रभावित है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द मोटर मार्ग खुलवाने की मांग की है।

भानी से विनायक को जोड़ने वाले मोटर मार्ग से खारबगड़, हरसिंग्याबगड़, नौकोड़ी, कुमुद, बड़ेत, बमनखेत, टंगरोरा, बुरखोला जाबरखेत आदि गांव के लोग आवागमन करते हैं। सड़क के ध्वस्त होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण जरूरी सामान और रोजमर्रा के काम के लिए कपकोट और भराड़ी बाजार आते हैं। सड़क बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस स् थान पर पहाड़ी को काटकर नए सिरे से सड़क का निर्माण करना पड़ेगा।

सात नेशनल हाईवे समेत 284 सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और भूधंसाव से सात नेशनल हाईवे समेत कुल 284 सड़कें बंद हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तपोवन से मलेथा तक वाहनों का आवागमन बंद है।

लोनिवि की ओर से शनिवार को 71 सड़कों को खोलने का काम किया गया, लेकिन दूसरी तरफ 112 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। वहीं, हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गांव के पास सड़क का एक हिस्सा टूटकर खाई में समा गया। 

शनिवार को लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में सात नेशनल हाईवे, 16 स्टेट हाईवे, नौ जिला मार्ग, सात अन्य जिला मार्ग, 40 ग्रामीण सड़कें (सिविल) और 33 ग्रामीण सड़कें पीएमजीएसवाई की यातायात के लिए बाधित हैं। लोनिवि, बीआरओ और दूसरी एजेंसियों की ओर से सड़कों को खोलने की कार्रवाई लगातार जारी है।

शनिवार को चार एनएच, 17 स्टेट हाईवे, तीन जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 28 ग्रामीण सड़कों और 15 पीएमजेएसवाई की सड़कों को खोलने का काम किया गया। लोनिवि ने कुल 71 सड़कों से मलबा हटाकर उन्हें यातायात के लिए सुचारू किया। विभिन्न मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी की संख्या भी बढ़ा दी गई है। लोनिवि और एनएच की ओर से सड़कों को खोलने का काम जारी है।

तेज बहाव में फंसी कार, पुलिस ने सवारों को बचाया 
खैरीमानसिंह सहस्रधारा रोड पर चेतावनी बोर्ड और पुलिस की बैरिकेडिंग को नजरअंदाज करते हुए कार सवार नदी के तेज बहाव में चले गए। फंसे तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर कार सवार दोनों युवकों को सकुशल बचा लिया। 

एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने यहां पर बैरिकेड और पत्थर भी लगाए हुए थे। ताकि, लोग आगे तेज बहाव में न जाएं। बावजूद इसके कार सवारों ने बैरिकेड और पत्थर वहां से हटा दिए। शुक्रवार रात खैरीमान सिंह के ग्राम प्रधान ने मालदेवता चौकी में सूचना दी थी कि सड़क पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई है। इसमें कई लोग फंसे हुए हैं।

सूचना मिलते ही एसएसआई आशीष रावत, मालदेवता चौकी प्रभारी किशन देवरानी और कांस्टेबल प्रदीप व कांस्टेबल सुरेश रमोला मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि कार के अंदर दो व्यक्ति फंसे हुए थे। कांस्टेबल ने रस्सी के सहारे पानी के तेज बहाव में जाकर दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और बमुश्किल दोनों को सुरक्षित निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

मौके पर लगे बैरिकेट और पत्थरों को हटाया गया था। पुलिस का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों को समझाया भी, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। घायलों के नाम संजीत निवासी राजपुर और विनय गुप्ता निवासी निरवाना गुड़गांव हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed