फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: Western disturbance changed route

Uttarakhand Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मार्ग, दून में मौसम रहेगा सामान्य

Mon, 25 Jan 2021 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 Jan 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update:  Western disturbance changed route
दो-तीन दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ के मार्ग बदलने के चलते फिलहाल दो-तीन दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के मैदानी इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।

विज्ञापन


वहीं सोमवार को राजधानी देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई। ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी और हरिद्वार में भी आज सुबह कोहरा छाया रहा। अन्य इलाकों में धूप खिली हुई है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार, देहरादून में धूप खिली रहने की संभावना है। सुबह व रात को हल्का कोहरा रह सकता है। पर्वतीय इलाकों में हल्का पाला व मैदानों में मध्यम से घना कोहरा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहले पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार को उत्तराखंड पहुंचने की संभावना थी। इसके बाद रविवार को संभावना जताई गई, जिससे प्रदेश में बर्फबारी व बारिश के आसार जताए गए थे। लेकिन, अब पश्चिमी विक्षोभ ने मार्ग बदल लिया है। इसलिए कुछ दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

अभी और परेशान करेगा कोहरा 

हरिद्वार में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। पूरे दिन धूप खिली रही और शाम को अचानक कोहरा छा गया। पारा गिरने से सर्द हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तापमान के उतार-चढ़ाव के साथ 26 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार भी हैं। 

शनिवार देर रात आसामान में काले बादल रहे। रविवार सुबह आसमान खुल गया। पूरे दिन धूप खिली रही। रविवार का दिन होने के कारण अधिकतर लोग घरों की छतों पर धूप सेकते नजर आए। शाम पांच बजे बाद अचानक ठंडी हवाएं चलने के साथ कोहरा आने लगा।

देहात क्षेत्रों में कोहरा अधिक रहा। मौसम विभाग के ऋतु आलोकशाला के रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

शीतलहर व कोहरे ने बढ़ाई परेशानी 

लक्सर में पिछले कई दिनों से शीतलहर के साथ छाए कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। रविवार सुबह कोहरे व शीतलहर ने लोगों कंपकंपी छुटा दी। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकी।

शनिवार रात से ही शीतलहर के चलने का सिलसिला जारी हो गया था, जो रविवार को भी जारी रहा। कोहरा व शीतलहर के चलते ठंड बढ़ रही थी। जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। सुबह कोहरा छंटने के बाद बादल भी छा गए थे।

दोपहर में मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल सकी। शाम के समय लोगों ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी, हीटर, गैस बर्नर, अलाव, लकड़ी, कोयला आदि जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed