फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: rain and snow fall expected today

उत्तराखंड : पहाड़ी जिलों में आज बारिश व बर्फबारी के आसार, तेज गर्जना के साथ हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

Fri, 30 Apr 2021 01:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 30 Apr 2021 01:48 PM IST
सार

रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जैसे जिलों में बहुत हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: rain and snow fall expected today
कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तक राज्य के पर्वतीय इलाकों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में जहां तेज गर्जना के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश के बीच बर्फबारी के आसार हैं। रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जैसे जिलों में बहुत हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम तक कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज के चलते अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री के आसपास रहेगा। दूसरी ओर राजधानी दून में बुधवार को दिनभर चटक धूप रही। देर शाम आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं भी चलीं। इसके चलते मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश, तापमान गिरा 

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बृहस्पतिवार को मौसम के करवट लेने के डीडीहाट में तेज बारिश व अस्कोट में हल्की बूंदाबांदी हुई। नाचनी में तेज अंधड़  चलने के कारण एक मकान की छत उड़ गई। उधर, बागेश्वर जिले में दुग नाकुरी तहसील में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई और कपकोट में बूंदाबांदी हुई। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों में आसमान बादलों से घिरा रहने से बारिश होने के आसार बने हैं।

बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ के विभिन्न हिस्सों में तेज अंधड़ चला। कई स्थानों पर आसमानों में घने बादलों के छाने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। डीडीहाट में दो घंटे तेज बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। बारिश के बाद घनधूरा और पमस्यारी के जंगलों में लगी आग बुझ गई। नाचनी में तेज अंधड़ के कारण बाथी गांव में गरीब बुजुर्ग प्रेम सिंह के आवासीय भवन की छत उड़ गई। पूर्व प्रधान मनोहर सिंह बथियाल ने बताया कि प्रभावित परिवार के चार अन्य सदस्यों को सुरक्षित जगह में शिफ्ट कर दिया है। जिला मुख्यालय में मौसम सामान्य रहा। दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। 


बागेश्वर जिले में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम साफ था। दुग नाकुरी तहसील में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान बादलों से घिर गया। कुछ देर बाद गरज और बिजली की चमक के साथ पचार, महोली, सिमगड़ी, स्यांकोट, किड़ई, जलमानी, जाखनी, रीमा, बीसा, मजगांव क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। बारिश से धरमघर रेंज के जल रहे जंगलों की आग बुझ गई और वातावरण में लगातार छाई धुंध भी गायब हो गई है। इधर कपकोट में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान बादलों से घिरा रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed