फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: mild rain expected today also

Weather Today : उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी, ज्यादातर स्थानों पर छाए रहेंगे बादल

Thu, 24 Sep 2020 10:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Sep 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: mild rain expected today also
कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन


Weather Today: अंधड़ के साथ तेज बारिश ने मचाई तबाही, मलबा आने स टनकपुर-चंपावत मार्ग नौ घंटे रहा बंद
विज्ञापन


वहीं, अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल मंडल में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ज्यादातर स्थानों पर बादल भी छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधड़ से गिरी रेलिंग, टिन शेड में सो रहे परिवार के चार लोग घायल

रुड़की में बारिश के साथ आई आंधी के चलते एक मकान की छत पर बनी रेलिंग पड़ोसी के टिन शेड के मकान पर जा गिरी। इससे घर के अंदर सो रहे परिवार के चार लोग घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सिविल अस्पताल में पेड़ गिरने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई।

बुधवार सुबह करीब छह बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश के साथ आंधी चलने लगी। आंधी इतनी तेज थी कि शहर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। सुनहरा गांव में आंधी से एक मकान की छत पर बनी रेलिंग पड़ोस में सीमेंट की चादर से बने कमरे पर जा गिरी। इससे टिन की चादर नीचे गिरने से कमरे में सो रहे परिवार के चार लोग घायल हो गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। साथ ही घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed