उत्तराखंड: आज मानसून पहुंचने के आसार, अगले चार दिन कई जगह बहुत भारी बारिश की चेतावनी
- कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में अधिकांश इलाकों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कई इलाकों में अगले चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। कुछ इलाकों में भारी और अन्य स्थानों पर मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मंगलवार को मानसून पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है। पहुंचने के 24 घंटों के भीतर मानसून प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें: हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर संशय बरकरार, जमी है पांच फीट तक बर्फ, हिम सरोवर भी जमा
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 24 जून को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
इन जगहों पर बारिश के आसार
वहीं, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 25 जून को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।
ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। 26 जून को पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।