Uttarakhand: अतिवृष्टि से कोटद्वार में भारी तबाही, नेशनल हाईवे पर सड़क नदी में समाई, उफनाए गदेरे में बही कार
Uttarakhand Weather Update: कोटद्वार में सड़क बहने के साथ ही आठ दिन बाद भारी वाहनों के लिए खुला हाईवे फिर बंद हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कोटद्वार में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा आया है। वहीं, एक स्थान पर सड़क खोह नदी में समा गई। इसके साथ ही आठ दिन बाद भारी वाहनों के लिए खुला हाईवे फिर से बंद हो गया है।
उफनाए गदेरे में बही कार
सुबह कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे (बड़ा नाला) में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा। इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई।