फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Dry cold caused trouble Thursday was the coldest Day of November in 10 years

Uttarakhand Weather : 10 सालों में बृहस्पतिवार रहा नवंबर का सबसे ठंडा दिन, आज के लिए कोहरे का यलो अलर्ट

Fri, 22 Nov 2024 01:09 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Nov 2024 01:09 AM IST
सार

आंकड़ों पर नजर डालें तो भले दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन यह 10 सालों का सबसे कम तापमान है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Dry cold caused trouble Thursday was the coldest Day of November in 10 years
ठंड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भले मानसून विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश नहीं हो रही हो, लेकिन सूखी ठंड लोगों को जमकर परेशान करने लगी है। उधर बृहस्पतिवार की ठंड ने तो बीते 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे पहले इतना कम तापमान दस सालों में कभी नहीं रहा।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो भले दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन यह 10 सालों का सबसे कम तापमान है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास कम रहा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। केंद्र ने दोनों जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलो में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: ज्योतिर्मठ आपदा प्रभावित भवनों की कर सकेंगे मरम्मत, भवन स्वामी को देना होगा शपथपत्र

अभी नहीं बारिश के आसार
प्रदेश भर में अभी अगले चार दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 नवंबर तक प्रदेश भर में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

बीते 10 सालों में दून का नवंबर का तापमान
साल      अधिकतम तापमान (डिग्री में)
2023        31
2022        29.2
2021        28.2
2020        29.9
2019       29.9
2018       28.0
2017       29.6
2016       31.2
2015       29.3
2014      28.7
2013      28.4
2012      29.2
2011       28.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed