फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather dense fog in plains conditions will remain similar to cold day today

Uttarakhand Weather: बर्फबारी के बाद प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, आज भी शीत दिवस जैसी स्थिति

Sun, 04 Jan 2026 10:34 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Jan 2026 10:34 AM IST
सार

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम में अब ठंडक बढ़ गई है। वहीं पहाड़ों में अब नदी नाले जमने लगे हैं। आज भी प्रदेश में शीत दिवस जैसी स्थिति है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather dense fog in plains conditions will remain similar to cold day today
देहरादून में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी जिले में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।  

विज्ञापन


बर्फबारी के बाद कोहरे और शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी
लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने व शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, सुबह के समय कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन


Uttarkashi: गंगोत्री धाम में जम गए नदी नाले, बर्फ नहीं गिरने से सेब बागवान और काश्तकार निराश

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री धाम में जम गए नदी नाले
गंगोत्री धाम में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। इसके बावजूद ठंड से छोटी-बड़ी नदियां व नाले जम गए हैं। गंगोत्री में इन दिनों तापमान माइनस जीरो डिग्री से लेकर माइनस 11 से 12 डिग्री सेल्सियस है।

पाले की कई इंच मोटी परत के बीच भागीरथी नदी में बहुत कम पानी बह रहा है। साथ ही केदार गंगा, ऋषिकुर नाला, पागल नाला, चीड़बासा नाला भी पूरी तरह जम चुके हैं। गंगोत्री में पानी की आपूर्ति के लिए पाले को आग में पिघलाकर पूरा किया जा रहा है। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड में भी यहां पर करीब 25 साधु साधनारत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed