फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Dehradun Police Tightens Vigil at River Picnic Spots During Monsoon Warns of Strict Action

Dehradun Weather: नदी किनारे पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की सख्ती, बढ़ाई चौकसी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 21 Jul 2026 02:21 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 21 Jul 2026 02:21 PM IST
सार

अचानक बढ़ते जलस्तर से होने वाले हादसों की आशंका को देखते हुए देहरादून पुलिस ने संवेदनशील नदी किनारे पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी और कड़ी कर दी है। लोगों से नदी के पास जाने से बचने की अपील की जा रही है, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Dehradun Police Tightens Vigil at River Picnic Spots During Monsoon Warns of Strict Action
देहरादून में उफान पर आई रिस्पना नदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसून के दौरान नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए देहरादून पुलिस ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नदी किनारे स्थित पिकनिक स्पॉटों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब ऐसे स्थानों पर लगातार गश्त करेगी और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से नदी किनारे न जाने और पानी में प्रवेश न करने की अपील करेगी। चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

शहर में मालदेवता, गुच्चूपानी, सहस्रधारा, नयागांव और संतला देवी क्षेत्र के आसपास नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। मौसम साफ होने के बावजूद पहाड़ों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर कुछ ही मिनटों में खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। रविवार को संतला देवी क्षेत्र में टौंस नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद पुलिस ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

नियमित गश्त बढ़ाने और लोगों को लगातार जागरूक करने के निर्देश
पिछले वर्ष 16 सितंबर को नयागांव क्षेत्र में आई आपदा के दौरान नदी में उतरे कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं मालदेवता क्षेत्र में भी लगभग हर मानसून में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पर्यटक और स्थानीय लोग फंस जाते हैं, जिन्हें पुलिस और एसडीआरएफ को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकालना पड़ता है। इसको देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील पिकनिक स्पॉटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त बढ़ाने और लोगों को लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar: पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि मानसून में नदियों किनारे जाने से बचें। पहाड़ पर बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता है। ऐसे में उनके बीच में बने टापू पर पिकनिक मनाना बेहद खतरनाक है। शहर में जहां भी ऐसे स्थान हैं वहां निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिसकर्मी लोगों को ऐसे खतरनाक स्थानों में जाने से रोकेंगे। जानबूझकर निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। - प्रमोद कुमार, एसपी सिटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed