{"_id":"699888db51c02803b304f37b","slug":"uttarakhand-weather-cleared-temperature-rose-from-plains-to-mountains-started-feeling-hot-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, होने लगा गर्मी का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, होने लगा गर्मी का एहसास
Fri, 20 Feb 2026 09:49 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:49 PM IST
सार
दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिन बाद प्रदेशभर में मौसम खुला तो तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का एहसास हुआ। शनिवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो रविवार से एक बार फिर प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Mussoorie: अच्छी खबर; मसूरी को इसी महीने मिलेंगी 40 गोल्फकार्ट, जिला प्रशासन और आरईसी के बीच होगा एमओयू
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर प्रदेश के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।