Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम...आज दून समेत पांच जिलों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं, जबकि इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
मसूरी, बुरांशखंडा से हिमालय का दीदार कर रहे पर्यटक
मौसम साफ होने से मसूरी, बुरांशखंडा के विभिन्न पर्यटन स्थलों से पर्यटक हिमालय का दीदार कर रहे हैं। साथ ही गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। मसूरी की कैमल बैक रोड, गनहिल सहित कई स्थानों से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां साफ दिखाई दे रही हैं। बुरांशखंडा से तो हिमालय ऐसा दिख रहा है मानो पास में ही हो।