फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Car Swept in river overflow Badrinath And Kedarnath Highway Blocked

उत्तराखंड: देहरादून में बारिश से आए तेज सैलाब में बही कार

Mon, 02 Sep 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Sep 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Car Swept in river overflow Badrinath And Kedarnath Highway Blocked
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। देहरादून में भी देर रात तेज बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में आज चौथे दिन भी दिनभर अवरुद्ध रहा। रात करीब आठ बजे हाईवे आवाजाही के लिए खोला गया। अगर बारिश नहीं हुई तो सोमवार सुबह से आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी डोलिया मंदिर और जामू नर्सरी के समीप भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। देर रात को केदारनाथ हाईवे भी खोल दिया गया। यमुनोत्री क्षेत्र सहित यमुना घाटी में भी रातभर बारिश होती रही। इसके चलते यमुनोत्री हाईवे डबरकोट और खरादी के पास रात से ही अवरुद्व था। सुबह नौ बजे हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है। चमक और गरज के साथ कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। दिन में दो से तीन दौर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में बही कार, रेस्क्यू कर युवक को बचाया

देहरादून में देर रात हुई बारिश ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। कई जगह जलभराव के कारण सड़कें लबालब भरी रही। सहसपुर क्षेत्र में आए तेज सैलाब में एक कार गदेरे में बह गई। मौके पर पहुंची प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने कार में बैठे व्यक्ति को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन उसकी कार तेज बहाव के साथ बह गई।

कार सवार व्यक्ति नवीन पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। वे रात को कार से जा रहे थे कि तभी बारिश के कारण गदेरा उफान पर आ गया और उनकी कार बह गई। लोगों ने जब ये देखा तो एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने नवीन को बचाया। 

मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

गुप्तकाशी में कालीमठ घाटी में निर्माणाधीन काली गंगा परियोजना-2 में कार्य कर रहे एक मजदूर की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई औरदो मजदूर घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब ढाई बजे कालीमठ से लगभग चार किमी दूर कविल्ठा गांव से पहले कुछ मजदूर काली गंगा परियोजना-2 के पावर हाउस की पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहे थे, तभी कालीमठ-चौमासी मोटर मार्ग पर भूस्खलन होने से तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

मलबे में दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो मजदूर घायल हो गए। अन्य मजदूरों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। परियोजना के अधिशासी अभियंता शशिकांत ने बताया कि पावर हाउस की पाइप लाइन पर कार्य कर रहे नेपाली मूल के तीन मजदूर सड़क के ऊपर से हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed