फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand weather : badrinath highway closed, heavy rain in rudraprayag

बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी में बंद, रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से जल विद्युत परियोजना को नुकसान

Mon, 20 Jul 2020 02:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Jul 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather : badrinath highway closed, heavy rain in rudraprayag
- फोटो : amar ujala

रविवार देर रात हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे एक बार फिर भनेरपाणी में बंद हो गया है। मार्ग को रविवार की शाम ही 42 घंटे बार सुचारु किया गया था। यात्री और स्थानीय लोग यहां पैदल आवाजाही कर रहे हैं। भनेरपाणी में चट्टान से पत्थर छिटकने से 02 बाइक क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक सूमो वाहन भी पत्थर की चपेट में आया है।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: रविवार देर रात फिर मुनस्यारी पर टूटा बादलों का कहर, तीन की मौत, 11 लोग लापता
विज्ञापन


वहीं रुद्रप्रयाग के अंतिम गांव गौंडार में कल रात अतिवृष्टि से किलोवाट की लघु जलविद्युत परियोजना को भारी नुकसान हुआ है। पावर हाउस में लगी दोनों टरबाइन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भनेरपाणी में 42 घंटे बाद खुला था बदरीनाथ हाईवे 

बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी में रविवार को शाम 5.10 बजे यानी करीब 42 घंटे बाद सुचारु हो गया था। हाईवे खुलने पर पुलिस प्रशासन की ओर से हाईवे के दोनों ओर फंसे श्रद्धालुओं और आम लोगों व वाहनों को सुरक्षित उनके गंतव्य को रवाना कर दिया था। शुक्रवार को रात 11 बजे भारी बारिश के दौरान हाईवे अवरुद्ध हो गया था, जिसे 42 घंटे बाद रविवार को शाम को खोला गया था। 

बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में 200 मीटर हिस्से में दरक रही चट्टान

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के बाद अब भनेरपाणी नया भूस्खलन जोन बन गया है। यहां करीब दो सौ मीटर के हिस्से में चट्टान दरक रही है। पहाड़ी से रह-रहकर बोल्डर और मलबा हाईवे पर गिर रहा है। लोगों को दो किमी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

हाईवे बंद होने की वजह से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इनमें जोशीमठ क्षेत्र को जाने वाले और लौटने वाले लोगों सहित सेना के जवान शामिल हैं। वे अपनी जान को जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से चट्टान के दोनों ओर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती की गई है। ये लोगों को सहारा देकर आवाजाही में मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed