फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather After departure of monsoon humidity is decreased due to sunshine heat is troubling

Uttarakhand Weather: मानसून की विदाई के बाद चटक धूप से कम हुई माैसम में नमी...गर्मी कर रही परेशान

Sun, 06 Oct 2024 01:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Oct 2024 01:42 PM IST
सार

Uttarakhand Weather: मानसून विदाई के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क है। बारिश न होने की वजह से नमी कम होने लगी है। यही वजह है कि चटक धूप से दिन और रात के तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather After departure of monsoon humidity is decreased due to sunshine heat is troubling
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड से मानसून की विदाई के बाद चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नमी कम होने की वजह से दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में इजाफा देखने को मिला।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री इजाफे के साथ 20.8 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, आज (रविवार) प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून की तापमान की बात करें तो छह अक्तूबर को यहां का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: चौखंबा ट्रैक पर फंसे दो विदेशी पर्वतारोहियों का रेस्क्यू, 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए थे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, मानसून विदाई के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क है। बारिश न होने की वजह से नमी कम होने लगी है। यही वजह है कि चटक धूप से दिन और रात के तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पोस्ट मानसून की बारिश के बाद ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed