फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Vishwa Hindu Parishad will Raise funds for Ram Mandir From 24 lakh families

उत्तराखंड: राममंदिर के लिए फंड जुटाएगी विश्व हिंदू परिषद, 24 लाख परिवारों से संपर्क साधेंगे कार्यकर्ता

Sat, 02 Jan 2021 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Vishwa Hindu Parishad will Raise funds for Ram Mandir From 24 lakh families
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए फंड जुटाएगी। इसके लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी तक श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा। विहिप कार्यकर्ता उत्तराखंड में 24 लाख परिवारों से संपर्क साधेंगे और घर-घर जाएंगे।

विज्ञापन


विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने कहा कि देशभर के प्रत्येक राम भक्त का सहयोग लिया जाएगा। वे देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस सघन अभियान में विहिप कार्यकर्ता उत्तराखंड के 14 हजार 526 गांवों व 73 नगरों के 24 लाख परिवारों से संपर्क कर श्री राम जन्मभूमि से सीधे जोड़कर रामत्व का प्रसार करेंगे।
विज्ञापन


देश की हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय, क्षेत्र, भाषा के लोगों के सहयोग के साथ राम मंदिर वास्तव में एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा। उन्होंने प्रत्येक राम भक्त से इस राम काज के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक विषय में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए न्यास ने 10, 100 तथा 1000 रुपये के कूपन व रसीदें छापी हैं। समाज जैसा देगा उसी के अनुरूप कार्यकर्ता कूपन या रसीद देंगे। करोड़ों घरों में भगवान के मंदिर का चित्र भी पहुंचाएंगे। वहीं, कुछ संस्थाएं खुद भी राम मंदिर के लिए फंड एकत्रित कर रही हैं। प्रेस वार्ता में विहिप, उत्तराखण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष रविदेव आनंद, सह प्रांत संगठन मंत्री अजय, आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार, समिति के प्रांत प्रचार प्रमुख हिमांशु अग्रवाल उपस्थित थे।  


प्रदेश में इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
उत्तराखंड में मंदिर निधि समर्पण अभियान के प्रमुख रणदीप पोखरिया होंगे। वह प्रदेश सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद हैं। साथ ही प्रांत सेवा प्रमुख पवन कुमार और डॉ. विनय विद्यालंकार सह अभियान प्रमुख का कार्य देखेंगे। अनिल मित्तल प्रभु दयाल और दिनेश पांडे हिसाब प्रमुख का कार्य संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed